PCB के खिलाफ खुशदिल शाह की खुली बगावत! ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम चयन पर खड़े किए बड़े सवाल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घोषित हुई वनडे टीम के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। टीम में जगह न मिलने से निराश पाकिस्तानी बल्लेबाज खुशदिल शाह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने सीधे तौर पर पीसीबी चयनकर्ताओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
