IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच पटियाला के युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल किया
आईपीएल 2026 के अंतिम लीग मुकाबले से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। विकेटकीपर रवि सिंह के बाहर होने के बाद टीम ने पटियाला के युवा ऑलराउंडर इमंजोत चहल को बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया है। राजस्थान की नजरें अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर टिकी हैं।
